मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूर्व विधायक राकेश पाल के अग्रज राजेश पाल दिवंगत, अंतिम संस्कार आज 01 अप्रैल को प्रात: 10 बजे

Seoni 31 March 2025
सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह के बड़े भाई राजेश पाल का सोमवार 31 मार्च को निधन हो गया है जिनकी अंतिम संस्कार मंगलवार 01 अप्रैल को प्रात: 10 बजे किया जायेगा ।
राजेश पाल स्वर्गीय ठाकुर नेत्रपाल सिंह के जेष्ठ पुत्र,केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह एंव विजय पाल सिंह के बड़े अग्रज थे । वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे ।
दिवंगत राजेश पाल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 01 अप्रैल मंगलवार की सुबह 10 बजे सिवनी कटंगी नाका मोक्षधाम में किया जाएगा अंतिम यात्रा बारापत्थर स्थित निवास से निकलेगी । दिवंगत आत्मा को प्रभु को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे। शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!