धर्मसिवनी

चौरसिया समाज ने राम नवमी पर्व मनाया

Seoni 07 April 2025
सिवनी यशो: – सिवनी चौरसिया समाज सिवनी के तत्वाधान में श्री राम नवमीं के पावन पर्व के अवसर पर 6 अप्रैल रविवार को चौरसिया समाज मंगल भवन राधाकृष्ण नगरी बरघाट नाके के पास सिवनी में हवन, पूजन, महाप्रसाद वितरण के साथ ही सामाजिक भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने उपस्थिति दर्ज करायी।

रविवार को श्री रामनवमीं पर्व के अवसर पर प्रात: 08.30 बजे कार्य स्थान का उद्घाटन किया गया, इसके बाद 9 बजे शहर के प्रमुख मंदिर पर पूजन अर्चन की गया, 11 बजे श्रीश्री 1008 पूज्य श्री डोमन गुरू बाबा (बरई बाबा) के स्थान पर हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर सामाजिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, बच्चों, वृद्धों एवं महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में सहभागिता कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button