WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

रामजन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल हुये रजनीश सिंह

Seoni 07 April 2025
सिवनी यशो: – रविवार 06 अप्रैल को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने श्री रामचंद्र जी की शोभा यात्रा में छपारा नगर में शामिल हुये ।
छपारा नगर में श्री राम नवमी पर्व के शुभ अवसर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के आयोजन में क्षेत्रीय विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने साथियों सहित यात्रा के आयोजन में सम्मिलित होकर नगर भ्रमण किया।
शोभा यात्रा के आयोजन में विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने प्रभु श्री राम जी की मनमोहक झांकियों के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, व समस्त क्षेत्र वासियों आरोग्य जीवन , सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की मंगल कामना किया ।
शोभा यात्रा के आयोजन में विशाल संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!