WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

घनश्याम बघेल बने नरेन्द्र मोदी विचार मंच भारत के सिवनी जिलाध्यक्ष

Seoni 08 April 2025
सिवनी यशो:- नरेन्द्र मोदी विचार मंच, भारत (मिशन न्यू इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाणक्य जी की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांखला  की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष महाकौशल प्रांत दिनेश सिंह चौधरी द्वारा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता घनश्याम बघेल को सिवनी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

घनश्याम बघेल की नियुक्ति पर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा प्रभावी क्रियान्वयन पर जनता का ध्यान केन्द्रित किये जाने पर विशेष ध्यान देवें। जिससे आमजनों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम बघेल ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच, भारत (मिशन न्यू इंडिया) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास के साथ मुझे सौंपी गयी जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता से निर्वहन करते हुए शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा।

इस अवसर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, समीर अग्रवाल, मुकेश चंदेल, श्याममिलन पांडे, श्याम ब्रम्हवंशी, कपिल पांडे, राजा ठाकुर, गोपाल पवमें, नीलेश बघेल नीलू, हुकुम चौहान, मनोज बघेल, संजय यादव, रितिक बघेल, रामजी चंद्रवंशी, संजू बघेल, रामजी बघेल, आशीष पाठक, घनश्याम बघेल, रामकृष्ण बघेल, संकेत विक्की शिवहरे, मनीष मोनू मिश्रा, अंकित दुबे, मोनू साहू, संजय डहेरिया, अखिलेश राय जेवनारामाल सहित जिले के बघेल समाज के अलावा अन्य सभी समाज तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

घनश्याम बघेल बने नरेन्द्र मोदी विचार मंच भारत के सिवनी जिलाध्यक्ष - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!