सिवनी

कलेक्टर ने दिव्यांग अकीला को मौके पर दिलाई व्हीलचेयर

Seoni 08 April 2025
सिवनी यशो:-आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में अनेकों आवेदकों को त्वरित राहत मिल रही है। ऐसा ही एक उदाहरण मंगलवार 08 अप्रैल को आयोजित हुई जनसुनवाई में देखने को मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए जिलास्तरीय जनसुनवाई में विकासखण्ड केवलारी के ग्राम आवास कालोनी खैरापलारी निवासी दिव्यांग 55 वर्षीय अकीला कुरैशी ने उपस्थित होकर शासन की ओर से सहायता प्रदाय करने हेतु कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

कलेक्टर ने दिव्यांग अकीला को मौके पर दिलाई व्हीलचेयर - Seoni News

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा भी आवेदक से चर्चा कर उसकी समस्या को विस्तार से सुना गया तथा मौके में उपस्थित उपसंचालक सामाजिक न्याय को दिव्यांग अकीला कुरैशी को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में आवेदक अकीला कुरैशी को कुछ ही देर में व्हीलचेयर जनसुनवाई सभागार में ही उपलब्ध कराई गई तथा आवेदक अकीला जिला प्रशासन एवं कलेक्टर सुश्री जैन का धन्यवाद देते हुए व्हीलचेयर लेकर खुशी-खुशी अपने घर लौटीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button