WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

पीडि़त मानवता की सेवा करना ही रेडक्रास सोसायटी का उद्देश्य है: डाक्टर के के श्रीवास्तव

विश्व की सबसे बड़ी सेवा भावी संस्था है रेडक्रॉस:डाक्टर ब्राउन

Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर “मानवता के पक्ष में” थीम पर कार्यशाला का आयोजन जिला रेडक्रास सोसायटी छिंदवाड़ा द्वारा यूथ रेडक्रास एवम एन एस एस के सहयोग से डीडीसी कॉलेज के सभागार 8 मई 2025 को आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम रेडक्रास के जनक सर हेनरी डूयूनाड फोटो पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवम वक्ता के रूप में लंबे समय से जिला रेडक्रास सोसायटी से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डा. के .के. श्रीवास्तव, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डाक्टर एस एस ब्राउन, विशेष अतिथि डा आर के श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष विनीत त्रिवेदी ,जिला रेडक्रास सोसायटी के मेंबर एवम जूनियर रेडक्रास सोसायटी के नोडल अधिकारी विनोद तिवारी,एन एस एस जिला संगठक एवं यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो रविंद्र नाफड़े मंचासीन थे।समस्त अतिथियों का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डाक्टर एस एस ब्राउन ने रेडक्रास सोसायटी के कार्यों से अवगत कराते हुए कहा की विश्व की सबसे बड़ी गैर स्वयं सेवी एवम गैर राजनीतिक संता रेडक्रास सोसायटी है जिससे जुडऩे में सभी को गर्व की अनुभूति होती है।उन्होंने बताया की जिले में कैसे सेवाभावी कार्य जिला रेडक्रास सोसायटी के जिला अध्यक्ष एवम कलेक्टर शीलेंद्र सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे है। हर दीन हीन दुखियो के सेवा करना ही रेडक्रास का प्रथम कर्तव्य है।पीडि़त मानवता की सेवा करना ही रेडक्रास का लक्ष्य है और इसमें सभी मेंबर्स सारथी बनकर अच्छा कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर के के श्रीवास्तव ने कहा की मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हु क्योंकि मैंने रेडक्रास सोसायटी में लबे समय से सेवाभावी कार्य किया हु ।आपदाओं के समय सबसे पहले सेवा में अपना कदम बढ़ाने बाली संता ही रेडक्रास है। ब्लड बैंक की स्थापना से लेकर रक्तदान महादान जैसे पवित्र कार्य भी रेडक्रास सोसायटी से जुड़े सभी लोग करते है।रेडक्रास का बुनियादी सिद्धांत में प्रथम सिद्धांत मानवता है जिसे निष्पक्षता से करने को संकल्पित है रेडक्रास सोसायटी।आप सभी से मैं इस अवसर पर आव्हान भी करता हु की आप सेवा करना चाहते है तो रेडक्रास सोसायटी से जरूर जुड़े।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!