खेलमनोरंजनसिवनीहेल्थ

सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैम्प का समापन, जिला पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि

अधिकार से पहले संस्कार होना आवश्यक है, व्यक्ति को जीवन में पॉच वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये – सुनील मेहता पुलिस अधीक्षक सिवनी

Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:-  सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में विगत 15 दिवस से संचालित समर कैंप का भव्य समापन सुनील मेहता पुलिस अधीक्षक सिवनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उनके अतिरिक्त  नितिन चौधरी प्रादेशिक सह सचिव विद्याभारती महाकोशल प्रांत, विनीत अग्रवाल जिला सचिव विद्याभारती महाकोशल प्रांत, प्रो.आशुतोष गौर सदस्य केशव शिक्षा समिति महाकोशल प्रांत एवं पूर्व पार्षद नरेन्द्र ठाकुर मंचासीन रहे। 
सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैम्प का समापन, जिला पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि - Seoni News
आयोजन का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पूजन अर्चन से हुआ। तत्तपश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत श्री कृष्णमुरारी दुबे एवं श्री प्रकाश गुप्ता ने किया। जबकि मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट संस्था व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने किया। तत्तपश्चात समरकैंप की विस्तृत प्रस्तावना संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने रखी। आपने बताया कि इन 15 दिवसों में योग, प्राणायाम, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, मेंहदी, मूर्तिकला, चित्रकला, कर्सिव राइटिंग, स्पोकन इंग्लिश, वै.ग. सहित अनेक विधाओं का प्रशिक्षण 43 स्कूलों के 401 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए है। जबकि भिन्न-भिन्न विधाओं के 18 प्रशिक्षकों ने इन समस्त विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया।
 आयोजन को संबोधित करते हुए सिवनी जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने शिशु मंदिर में आयोजित इस समर कैंप की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समर कैंप को छात्रों की अभिरूचियों के विकास में सहायक बताया। उन्होने कहा कि छात्रों में छिपी हुई विभिन्न कलाओं को तरासने में ऐसे कैम्प बडे मददगार सिद्ध होते है। उन्होने उपस्थित छात्रों से कम से कम 5 वृक्ष लगाने का आग्रह भी किया। साथ ही उन्होने पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा प्रदान की। 
सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैम्प का समापन, जिला पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि - Seoni News
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक अभियंता अरविन्द चौकसे द्वारा विद्यालय में अपनी धर्मपत्नि की स्मृति में कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख का चैक व्यवस्थापक नितिन चौधरी को प्रदान किया। श्री चौकसे के स्तुत्य दान के लिए विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं समस्त आचार्य परिवार ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया। वहीं उन्हें इस कार्य के प्रति प्रेरणा देने वाले पूर्व पार्षद  नरेन्द्र ठाकुर के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस अवसर पर समर कैंप के प्रतिभागी भैया/बहिनों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनकी उपस्थितिजनों द्वारा  सराहना की गई। कलर्स चैनल पर प्रसारित ”डांस-दीवानेÓÓ नृत्य प्रतियोगिता नामक आयोजन में सिवनी नगर का प्रतिनिधित्व करने वाली शौर्या जैन ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ-साथ शास्त्रीय गायन, वादन के साथ-साथ, योग के नयनाभिराम आसनों का भी प्रदर्शन किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैम्प का समापन, जिला पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि - Seoni News
 समर कैंप में सहयोग देने वाले विभिन्न प्रशिक्षकों श्री भगवानदास आंधवान, श्रीमती सरिता आंधवान, चैतन्य पाठक,लक्ष्मीप्रसाद चौधरी, सुश्री मेहजबीन खान,  प्रतीक यादव, सौरभ राय, सुश्री रितिका सोनी, सुश्री नम्रता तेकाम, सुश्री तालिका आत्मपूज्य, सुश्री दीपाली आत्मपूज्य, सुश्री अंजली डहेरिया, अर्जुन बेन, सुश्री शानू बेन, महेन्द्र पवार, सुश्री संजना डहेरिया, सुश्री शौर्या जैन, सुश्री शोरबी जैन, सुश्री अन्नपूर्णा डहेरिया.का  स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा तिवारी एवं श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने किया। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button