मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी : कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को नोटिस जारी

परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक संपन्न

Seoni 30 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार 30 मई को जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट, समस्त सहायक संचालक समस्त बीईओ, बीडीओ, समस्त बीआरसीसी, समस्त सब इंजीनियर एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा निर्देशित किया गया की नवीन शिक्षा सत्र में समस्त शिक्षकों को एफएलएन अंतर्गत कराए गए आवधिक आंकलन में प्राप्त विश्लेषण अनुसार पाई गई कठिनाईयों का माह जून एवं जुलाई में बच्चों का सतत अभ्यास कराते हुए निराकरण किया जावे। माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में पुन: कक्षा 2 से 5 के बच्चों का मासिक टेस्ट लिया जावेगा। किसी भी स्तर पर इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो कठोर कार्यवाही की जावेगा। समस्त बीआरसीसी, बीईओ, बीडीओ को निर्देशित किया गया कि 10 जून तक एजुकेशन पोर्टल 3.0 में समस्त बच्चों को मैप करना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से कक्षा 5 से 6 व कक्षा 8 से 9 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के नामांकन में अत्यधिक कमी प्रदर्शित हो रही है, इसे तत्काल पूर्ण करावें। कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुल: परीक्षा 2 जून से 9 जून 2025 के मध्य आयोजित होनी है अत: सभी पात्र बच्चों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनश्चित करावें।कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी : कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को नोटिस जारी - Seoni Newsकलेक्टर सुश्री जैन ने कक्षा पांचवी आठवीं, दसवीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर निर्देशित किया कि जिन विद्यालय/जनशिक्षा केन्द्र का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से कम रहा है उनके संस्था प्रमुख, विषय शिक्षक व जनशिक्षकों को नोटिस जारी किया जाकर जवाब प्राप्त करें जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिले की 1042 शासकीय शालाओं में शौचालय मरम्मत हेतु राशि जारी की गई है, शौचालय मरम्मत का कार्य 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जावे। मरम्मत कार्य के पहले की फोटो एवं कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटो संस्था प्रमुख के पास अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसी प्रकार विदयालयों के रखरखाव हेतु समस्त विदयालयों को स्वीकृत एकीकृत राशि का 25 प्रतिशत उपलब्ध कराया जा चुका है, इस राशि से बारिश के सीजन को ध्यान में रखते हुए 15 जून के पूर्व आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराया जावे, जिससे बारिश के समय में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंत में महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि शाला/विकासखण्ड स्तर पर समस्त प्रकार के ऑनलाईन पोर्टल प्रविष्टि 10 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी : कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को नोटिस जारी - Seoni News

एफएलएन कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

कलेक्टर जिला सिवनी सुश्री संस्कृति जैन ने एफएलएन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों को सम्मानित किया। ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए विनोबा एप्प के माध्यम से इन शिक्षकों को चयनित किया गया था। इन चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट के माध्यम से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों के नाम राकेश कुमार साकरे, गणेश कुमार गौतम, संजय कुमार रजक, श्रीमति मंजुलता बघेल, गोकलप्रसाद सिंगोरी, दिलीप कुमार कटरे, विनोद कुमार डहेरिया, श्रीमति रीना कटरे, प्रमोद कुमार तिवारी, करन सिंह ठाकुर, दीपचंद पटेल, दुर्गेश कुमार राय, मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button