2 जून से 09 जून तक होंगी 5 वीं 8 वीं परीक्षा
Seoni 30 May 2025
सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्?वयक जिला शिक्षा केंद्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के आदेशानुसार कक्षा 5वीं व 8वीं की मुख्य परीक्षा में असफल/अनुपस्थित छात्रों की पुन: परीक्षा सत्र 2024-25 निर्धारित समय सारणी अनुसार 02 जून 2025 से 09 जून 2025 के मध्य आयोजित की जावेगी। पुन: परीक्षा हेतु 80 जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 70 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष की नियुक्ति की जाकर पुन: परीक्षा हेतु पात्र समस्त बच्चों को प्रवेश पत्र वितरित किए जा चुके हैं। पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 4,062 एवं कक्षा 8वीं के 11,343 कुल 15,405 छात्र सम्मिलित होंगे। पुन: परीक्षा में पात्र छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु बीआरसीसी, जनशिक्षक एवं संस्था प्रमुख समस्त जिला सिवनी को निर्देशित किया गया है।



