Tue, 24 Nov 2026 | 07:43:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी : कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को नोटिस जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 30, 2025 08:37 pm / Post views : 429

कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी : कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को नोटिस जारी
शेयर करें:

परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक संपन्न

Seoni 30 May 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार 30 मई को जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट, समस्त सहायक संचालक समस्त बीईओ, बीडीओ, समस्त बीआरसीसी, समस्त सब इंजीनियर एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा निर्देशित किया गया की नवीन शिक्षा सत्र में समस्त शिक्षकों को एफएलएन अंतर्गत कराए गए आवधिक आंकलन में प्राप्त विश्लेषण अनुसार पाई गई कठिनाईयों का माह जून एवं जुलाई में बच्चों का सतत अभ्यास कराते हुए निराकरण किया जावे। माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में पुन: कक्षा 2 से 5 के बच्चों का मासिक टेस्ट लिया जावेगा। किसी भी स्तर पर इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो कठोर कार्यवाही की जावेगा। समस्त बीआरसीसी, बीईओ, बीडीओ को निर्देशित किया गया कि 10 जून तक एजुकेशन पोर्टल 3.0 में समस्त बच्चों को मैप करना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से कक्षा 5 से 6 व कक्षा 8 से 9 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के नामांकन में अत्यधिक कमी प्रदर्शित हो रही है, इसे तत्काल पूर्ण करावें। कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुल: परीक्षा 2 जून से 9 जून 2025 के मध्य आयोजित होनी है अत: सभी पात्र बच्चों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनश्चित करावें।कलेक्टर सुश्री जैन ने कक्षा पांचवी आठवीं, दसवीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर निर्देशित किया कि जिन विद्यालय/जनशिक्षा केन्द्र का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से कम रहा है उनके संस्था प्रमुख, विषय शिक्षक व जनशिक्षकों को नोटिस जारी किया जाकर जवाब प्राप्त करें जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिले की 1042 शासकीय शालाओं में शौचालय मरम्मत हेतु राशि जारी की गई है, शौचालय मरम्मत का कार्य 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जावे। मरम्मत कार्य के पहले की फोटो एवं कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटो संस्था प्रमुख के पास अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसी प्रकार विदयालयों के रखरखाव हेतु समस्त विदयालयों को स्वीकृत एकीकृत राशि का 25 प्रतिशत उपलब्ध कराया जा चुका है, इस राशि से बारिश के सीजन को ध्यान में रखते हुए 15 जून के पूर्व आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराया जावे, जिससे बारिश के समय में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंत में महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि शाला/विकासखण्ड स्तर पर समस्त प्रकार के ऑनलाईन पोर्टल प्रविष्टि 10 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

एफएलएन कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

कलेक्टर जिला सिवनी सुश्री संस्कृति जैन ने एफएलएन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों को सम्मानित किया। ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए विनोबा एप्प के माध्यम से इन शिक्षकों को चयनित किया गया था। इन चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट के माध्यम से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों के नाम राकेश कुमार साकरे, गणेश कुमार गौतम, संजय कुमार रजक, श्रीमति मंजुलता बघेल, गोकलप्रसाद सिंगोरी, दिलीप कुमार कटरे, विनोद कुमार डहेरिया, श्रीमति रीना कटरे, प्रमोद कुमार तिवारी, करन सिंह ठाकुर, दीपचंद पटेल, दुर्गेश कुमार राय, मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें