छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

15 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- शनिवार 15 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक श्री राय ने प्रात: 11:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा। ज्ञात हो कि अस्पताल में कंप्युटराईज़ मशीन से टोकन प्राप्त करने के पश्चात स्क्रीन पर नंबर आने पर मरीजों को उपचार के लिए पर्ची जारी करने की व्यवस्था लागू की गई है । जिससे मरीजों को बिना परेशानी के डाक्टर के परामर्श के लिए पर्ची बनाई जा सके। श्री राय ने इस दौरान पर्ची जारी करने वाले कर्मचारियों की कमी के चलते भीड़ बढऩे से अव्यवस्था हो रही थी। जिसके लिए विधायक श्री राय ने कर्मचारी बढ़ाकर ओपीडी में टोकन व पर्ची के सुचारू संचालन की बात कहते हुए उपस्थितों से कहा कि भीड़ न लगाएं और टोकन के आधार पर काउंटर पर जाकर सरलता से पर्ची बनवाएं। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में भर्तियों के लिए अनिवार्य मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने अभ्यर्थियों को अस्पताल में फार्म न मिलने की शिकायत पर मेडिकल फ़ार्म की व्यवस्था बनवायी। इसके अलावा विधायक श्री राय ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों से पिछली रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कोरोना के संबंध में भी चर्चा किया। इस दौरान सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, आर एम ओ डा. पी. सूर्या, ईएमटी डा. योगेश अग्रवाल सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button