खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज सिवनी आएंगे ईश्वर पांडे – स्पीड क्रिकेट एकेडमी का करेंगे शुभारंभ

15 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- डीपीसी रोल मॉडल स्कूल में 16 अप्रैल को प्रारंभ होने जा रही स्पीड क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईश्वर पांडे के कर कमलों से होने जा रहा है। इस स्पीड क्रिकेट एकेडमी के सूत्रधार मध्य प्रदेश रणजी एवं रेलवे रणजी प्लेयर चंद्रकांत साकुरे व कोच मनीष चौरसिया हैं साथ ही सिवनी के डी.पी.सी. रोल मॉडल स्कूल के डायरेक्टर के.के. चतुर्वेदी व अजय चतुर्वेदी के प्रयास से सिवनी जिले वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है, जहां क्रिकेट के खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ीगण क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे।
        विदित हो कि सिवनी जिले के बरघाट नगर से संघर्ष करते हुए चंद्रकांत साकुरे ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश रणजी व रेलवे रणजी टीम में शामिल हुए ,चंद्रकांत साकुरे का नाम आईपीएल के ऑकशन में भी लगातार दो वर्ष तक रहा । सिवनी जिले के ही गोपालगंज से क्रिकेटर अरशद खान ने भी संघर्ष करते हुए मध्य प्रदेश टीम एवं आईपीएल की मुंबई इंडियस टीम में जगह बनाई।
      स्पीड क्रिकेट एकेडमी के मुख्य चंद्रकांत साकुरे का मानना है कि हमारे समय में जिले में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे हम क्रिकेट की बारीकियां को सीखे वह समझ सके, स्पीड क्रिकेट एकेडमी के खुलने से जिले के क्रिकेटर को गेंदबाजी, बल्लेबाजी करने में सहायता प्रदान होगी और वह अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट खेल में आगे बढ़ अपना नाम रोशन करेगे। इस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जिले से क्रिकेट के खेल में लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी इस खेल में उपलब्धि हासिल कर जिले में अपना नाम क्रिकेट में रोशन करें।
        इस शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय खिलाड़ी ईश्वर पांडे के साथ संभाग डीसीए के अध्यक्ष निशिथ पटेल, संभाग के सचिव धर्मेश पटेल, एमपीसीए मैनेजमेंट कमेटी सदस्य राजू चौहान, डीसीए अध्यक्ष राजकुमार खुराना, डीसीए सचिव शाहिद खान, मनोज ठाकुर सहित जिले के जनप्रतिनिधि गण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button