WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ा

अंधे कत्ल का पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

Chhindwara 18 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- ग्राम इसरा उमारिया में हुए एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में कुण्डीपुरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना का विवरण:

ग्राम कोटवार सुनील नांदेवार ने मोबाईल के माध्यम से सूचना दी कि ग्राम इसरा उमारिया में सूपचंद इवनाती के घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

कुण्डीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया तो पाया गया कि मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

मृतक की पहचान मनीराम जमोरे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम आमटा टोला, थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि किसी कठोर वस्तु से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या की गई है।

यह भी पढ़े :- दो मासूमों की निर्मम हत्या: रिश्तेदार ने साइकिल दिलाने का बहाना कर जंगल में ले जाकर चाकू से रेत दिए गले

जांच और खुलासा:

अपराध क्रमांक 467/25 धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में जांच शुरू हुई।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए।

आरोपी का कबूलनामा:

मंगल सिंह पिता जुगराज इरपाची, उम्र 32 वर्ष, निवासी धनोरा गोसाई, को इसरा उमारिया में घूमते हुए देखा गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 27 जून 2025 को आई स्मार्ट मोटरसाइकिल से ससुराल जाते समय मनीराम ने लिफ्ट मांगी।

रास्ते में दोनों ने मिलकर कच्ची शराब पी, झगड़ा हुआ और उसने मोटी खुब्बेदार लकड़ी से मनीराम के सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।

ससुर से पुराना विवाद होने के चलते उसने शव को ससुर के घर के पास फेंक दिया ताकि उस पर शक जाए।

न्यायिक कार्यवाही:

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!