WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्म
Trending

नागद्वारी मेला में आस्था का महाकुंभ, कठिन यात्रा को मात दे रही आस्था

श्रद्धालुओं में उत्साह बुर्जुग, बच्चे भी कर रहे कठिन यात्रा

Chhindwara 21 July 2025

छिन्दवाड़ा यशो:- नागद्वारी मेला छिंदवाड़ा 2025 की शुरूआत होते ही श्रद्धालुओं का यहां पूजा अर्चना के लिए पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। हालांकि यह धार्मिक यात्रा कठिन होती है परंतु श्रद्धा यात्रा को सरल बना देती है । नागद्वारी मेला में दिनों दिन श्रद्धालुआ की भीड़ बढ़ रही है पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक में यात्रा को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

नागद्वारी मेला छिंदवाड़ा  यात्रा को कठिन माना जाता है। लेकिन आस्था के आगे थकान और दूरी मायने नहीं रख रही है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे खुद इस मेले को लेकर गंभीर हैं और वे हर स्तर पर निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को साफ निर्देश है कि श्रद्धालुआ को कोई असुविधा न हो और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

जुन्नारदेव के एसडीओ जितेन्द्र जाट पुलिस बल के साथ नागद्वारी मेला क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दमुआ के नायब तहसीलदार, यातायात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

प्रशासन की टीम ने कट्टा नदी का पुलिस, अंधा मोड़ और संवेदनशील स्थानों पर ब्रेकर, बैरिकेटिंग और ट्राफिक व्यवस्था की जांच की । वहीं यात्रियों को लाने ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है। एसडीओपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलोने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए पुलिस टीम के पास मशीनें भी मौजूद है।

ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतें

ओवरलोड वाहनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। ओवरलोड से दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस जांच में जुट गई है। किसी तरह की लापरवाही पर जुर्माने और कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!