सिवनी
Trending

किसानों को यूरिया-डीएपी की मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें – कलेक्टर संस्कृति जैन

समय-सीमा बैठक में राजस्व, खाद, परिवहन और ई-ऑफिस सहित कई बिंदुओं पर निर्देश कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी

Seoni 21 July 2025
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, सुनीता खण्डायत, जिला कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी और खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

शिकायतों का त्वरित निराकरण अनिवायर्: कलेक्टर

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को शीघ्रता और संवेदनशीलता से हल किया जाए तथा लंबित प्रकरणों पर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

यूरिया-डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

कलेक्टर सुश्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बीज-खाद की उपलब्धता के संबंध में कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों से जानकारी लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में मांग अनुरूप यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने मैदानी अमले के माध्यम से नैनों यूरिया एवं अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के संबंध में भी किसानों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।

राजस्व प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश

राजस्व मामलों की अनुभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा: फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, बंटवारे व अभिलेख दुरुस्ती के लंबित प्रकरणों का समाधान समयसीमा में किया जाए।

न्यायालयीन कार्यों हेतु पदस्थ तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए। राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाए।

समग्र ई-केवाईसी और ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लंबित समग्र ई-केवायसी प्रकरण शीघ्र पूर्ण किए जाएं। पलायन कर चुके परिवारों की समग्र आईडी हटाई जाए। सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली का पूर्ण उपयोग करें, सभी फाइलें डिजिटल माध्यम से निपटाएं।

बिना परमिट वाहन व मिलावटी खाद्य पर होगी कार्रवाई

प्रशासनिक सतर्कता पर जोर देते हुए उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को बिना परमिट, पंजीयन व फिटनेस के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कृषकों का पंजीयन अनिवायर्: कृषि विभाग को निर्देश

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को भी जिले के सभी क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक के अंत में ककलेक्टर सुश्री जैन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जे फॉर्म पोर्टल पर अधिकतम कृषकों एवं कृषि यंत्र प्रदाता का पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button