सिवनी 17 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- गत दिवस सिवनी थाना कोतवाली में बड़ी संख्या गरीब महिलाओं ने कविता राय नामक महिला के विरूद्ध जमकर नारे बाजी की इन महिलाओं ने जानकारी देते हुये बताया कि वे सभी घरों में काम कर पैसा कमाती थी उन्हें किसी कंपनी से लोन दिलाने का प्रलोभन देकर राशि जमा की और उनके नाम से लोन लेकर फरार हो गयी थी जिसकी शिकायत महिलाओं ने कुछ दिनों पूर्व कोतवाली में की थी शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया इस बात की जानकारी जब उक्त ठगी की शिकार महिलाओं को होने पर वे कोतवाली में एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगी । महिलाओं जानकारी देते हुये बताया कि सभी लोगों के समूह के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की और महिलाओं को कविता राय पैसा नही लौटा रही
थाना कोतवाली में महिला को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की और मामला बना उक्त आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उक्त आरोपी को जेल भेज दिया गया ।



