छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

स्ंविदा कर्मियो ने शुरू की बेमियादी हडताल, भूख हडताल भी कर रहे

मंडला 18 अप्रैल 2023
मंडला यशो:-जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर 18 अप्रैल से बेमियादी हडताल पर चले गये है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है। संविदा कर्मियो का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संविदा कर्मियो ने इससे पहले 15 दिसंबर से 4 जनवरी तक हडताल की थी। जिसमें शासन व सरकार ने एक माह में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन तीन माह बाद भी कोई आदेश जारी नहीं किये गये है जिससे एक बार फिर हडताल शुरू कर दी गई है।

स्ंविदा कर्मियो ने शुरू की बेमियादी हडताल, भूख हडताल भी कर रहे - Seoni News

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा.मुकेश झारिया ने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियो की वर्षो से उपेक्षा की जा रही है। सभी विभाग में 5 जून 2018 की नीति लागू कर दी गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अब तक इसे लागू नहीं किया गया है जिससे कर्मियो को बेहद कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण करना पड रहा है। भविष्य सुरक्षित नहीं है। जिससे अब आर-पार की लडाई के लिए हडताल शुरू की गई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संविदा कर्मियो की मांग है कि नियमितीकरण किया जाये। नियमितीकरण तक 5 जून 2018 की नीति लागू की जाये। सीएचओ को एमएलएचपी केडर में नियमित किया जाये। आउटसोर्स को मर्ज किया जाये। पिछली हडताल के दौरान दर्ज किये गये प्रकरण वापस लिये जाये। मंगलवार को कलेक्टेऊट मार्ग पर हडताल की शुरूआत की गई जिसमें बडी संख्या में पूरे जिले से आये संविदा कर्मी मौजूद रहे। दो संविदा कर्मी भूख हडताल पर रहे। बताया गया कि प्रतिदिन यहां क्रमिक भूख हडताल की जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button