WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
Trending

भाजपा ने AVJ कंपनी हादसे पर पुलिस चौकी का किया घेराव

फैक्ट्री मालिक पर FIR दर्ज नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।

Chhindwara 02 August 2025

सौसर यशो :-औद्योगिक क्षेत्र की ए.वी.जे. कंपनी एक बार फिर गंभीर विवादों में है। बॉयलर फटने से हुई भयावह दुर्घटना में 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी रेमंड का घेराव कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और फैक्ट्री मालिक पर FIR दर्ज करने सहित उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि ए.वी.जे. कंपनी में बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों में कोई सुधार नहीं किया जाता।

  • मजदूरों को कलेक्टर रेट के अनुसार मजदूरी नहीं मिल रही

  • पीएफ कटौती नहीं हो रही

  • फैक्ट्री में कई अनियमितताएं बनी हुई हैं

  • जबलपुर से आने वाला सेफ्टी अधिकारी हर महीने ‘वसूली’ करके चला जाता है

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, पहले भी लापरवाही के चलते मजदूरों की जान पर बन आई है, लेकिन प्रशासन मौन है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

  1. कंपनी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो

  2. जिम्मेदार अधिकारियों/प्रबंधन पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए

  3. घायलों को समुचित इलाज और परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए

पुलिस कार्रवाई से नाराजगी

लोधीखेड़ा पुलिस ने घटना में दो लोगों पर एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन कंपनी मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
भाजपा नेता राहुल मोहड़ ने चेतावनी दी –

“अगर एक हफ्ते में फैक्ट्री मालिक पर FIR दर्ज नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!