सिवनी
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना पर विवाद, 79 गरीब हितग्राही अपात्र

कार्यकारी अध्यक्ष पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान आरोप

Seoni 02 August 2025 

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र के 79 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र घोषित किये जाने पर पूर्व नपा अध्यक्ष शफीक खान ने नाराजगी व्यक्त की है ।

तथा इसे गरीब हितग्राहियों के साथ अन्याय बताया है ।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया की कार्यप्रणाली के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री आवास योजना (द्वितीय चरण) के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें :वार्डों की गंदगी देख भड़के नपा अध्यक्ष, जिला अस्पताल में खुद की सफाई अभियान की शुरुआत”

आवेदन और पात्रता प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में सिवनी नगरपालिका क्षेत्र के आवासहीन हितग्राहियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए।

लगभग 500 शुल्क देकर किए गए आवेदनों में से नगरपालिका, राजस्व और नजूल विभाग की टीम ने 300 आवेदकों को पात्र पाया।

28 मई 2025 को नगरपालिका परिषद के विशेष सम्मिलन में प्रस्ताव क्रमांक 01 के तहत इन 300 पात्र हितग्राहियों के डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को स्वीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :-छपारा भाजपा शासित नगर परिषद पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप

79 हितग्राही हुए अपात्र

शफीक खान के अनुसार, कुछ समय बाद 137 आवेदकों को यह कहकर अपात्र कर दिया गया कि उनके प्लॉट अवैध कॉलोनियों में हैं।

शिकायत के बाद पुनः जांच में 58 आवेदक पात्र पाए गए, लेकिन 79 हितग्राहियों को फिर से इसी आधार पर अपात्र कर दिया गया।

पूर्व में दिए गए लाभ का हवाला

शफीक खान ने कहा कि पूर्व में सिवनी नगरपालिका ने वैध और अवैध कॉलोनियों के सैकड़ों प्लॉटधारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है।

ऐसे में पहले से जांच और स्वीकृति मिलने के बाद भी 79 हितग्राहियों को लाभ से वंचित करना कार्यकारी अध्यक्ष की नीयत और कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

सीधा सवाल

“क्या कार्यकारी अध्यक्ष नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का लाभ सिवनी के गरीब हितग्राहियों को मिले?” – शफीक खान

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!