WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने पर सहमति

सिवनी 20 अप्रैल 2023
दिल्ली -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बात की।

प्रधानमंत्री ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त होने पर प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन को बधाई दी।

दोनों राजनेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों और बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन को जी20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने भारत के पह्लों की सराहना की और उन्हें डेनमार्क के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया।

दोनों राजनेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने तथा अपने संबंधों को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!