सिवनी 22 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक यश लॉन परतापुर रोड भैरोगंज सिवनी में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित इस श्रीमद भागवत कथा में व्यास पीठ पर वृन्दावन धाम के महाराज शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अपने मुखारबिंद से कथा अमृत का रसपान कराएंगे। कुर्मी समाज द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आगामी 26 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से जगद्गुरू शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा आशीर्वचन दिए जायँगे।
श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में आगामी 23 अप्रैल को महामाया मंदिर भैरोगंज से यश लॉन तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कुर्मी समाज के सभी पदाधिकारियों आयोजकों द्वारा सनातन धर्म प्रेमियों से धर्म लाभ लेने हेतु अपील की गई है।



