मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन के मूड में, 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा

सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर चुके कर्मचारी, कलेक्टर और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिला वेतन; 1 जुलाई को चेतावनी धरना, 2 जुलाई से कलेक्ट्रेट में सामूहिक अनशन

छिंदवाड़ा स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मचारियों का आंदोलन – वेतन की मांग

Chhindwara 29 June 2026
छिंदवाड़ा यशो: – स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से मांग करने, सीएमएचओ कार्यालय का घेराव करने तथा कलेक्टर और सांसद से गुहार लगाने के बावजूद अब तक वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े :- कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

इससे नाराज कर्मचारियों ने 1 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्रों पर चेतावनी धरना एवं 2 जुलाई से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन सामूहिक अनशन शुरू करने की घोषणा की है।

प्रेस को जारी बयान में कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि आर्थिक संकट के कारण उनके परिवारों के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़े :-धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

कलेक्टर और सांसद से भी लगाई गुहार

आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों मनोज सिसोदिया (सौंसर), सिवानी वर्मा, शरद पंत, मनोज धुर्वे, आशीष राजपूत, श्रीकांत डेहरिया, अखिलेश कनोजिया, तानिया, राजेश सोनी, इमरान खान एवं अरुण भलावी (परासिया) ने बताया कि कर्मचारियों ने पहले कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े :-साइबर ठगी से बचाव के लिए सिवनी पुलिस का बड़ा अभियान, 2390 लोगों को किया जागरूक

इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर शीघ्र वेतन और एरियर भुगतान के निर्देश भी दिए, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ।

कर्मचारियों का यह भी कहना है कि उन्होंने सांसद विवेक बंटी साहू से भी समस्या के समाधान की मांग की।

सांसद ने फोन पर कलेक्टर एवं सीएमएचओ से चर्चा कर वेतन भुगतान कराने का आग्रह किया, लेकिन कर्मचारियों के अनुसार अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।

सीएमएचओ और ठेकेदार पर लगाए आरोप

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए हैं, जबकि सीएमएचओ एवं बीएमओ स्तर पर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी जा रही, जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

1 जुलाई को धरना, 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में 1 जुलाई को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर चेतावनी स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-30 जून तक लंबित सीमांकन प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके बाद 2 जुलाई से कलेक्टर कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन सामूहिक अनशन शुरू किया जाएगा, जो वेतन और एरियर का भुगतान होने तक जारी रहेगा।

हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

https://x.com/kkc_india/status/1914291933520024026?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button