धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम जयंती
सिवनी 22 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:-ब्राह्मण का अलंकरण विद्या और ब्रह्म ज्ञान हैं। ब्राह्मण का धन उसकी विद्या है। वेद शास्त्रों की मान्यता के आधार पर ही हम सनातन हिन्दू कहलाते हैं।
उक्त आशय के प्रेरक उद्गार धर्म सम्राट *ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज* के कृपा- पात्र शिष्य आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य दंडी *स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज* के मुखारविंद से नंदीकेश्वरधाम श्री परशुराम भवन की *विशाल धर्म सभा* में प्रवाहित हुए।
ज्ञातव्य है कि *भगवान श्री परशुराम प्राकट्य महोत्सव समारोह* अक्षय तृतीया के पावन पर्व में जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में, दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। 22 अप्रैल को श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव में, ब्रह्म लीन जगद्गुरु शंकराचार्य *महाराज श्री के शुभ हस्ते प्रतिष्ठित श्री माता राज राजेश्वरी एवं भगवान श्री परशुराम के सिद्ध मंदिर सिवनी* में विधि- विधान से पूजन अर्चन किया गया। पाश्चात् नगर के मठ मंदिर से आचार्य महामंडलेश्वर के पावन सानिध्य में, *विराट शोभायात्रा* प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कर, नगर वासियों को दर्शन का पुण्य लाभ प्रदान करते हुए, परशुराम भवन पहुंच कर *विशाल धर्म सभा* में परिवर्तित हुई।
उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में एवं पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर के पावन सानिध्य में आयोजित इस समारोह में मुख्य आतिथ्य संस्कृताचार्य *पंडित श्री जानकी वल्लभ मिश्र*, अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष *श्री राजेश त्रिवेदी*, विशिष्ट आतिथ्य ख्याति लब्ध सर्जन *डॉ एम एन त्रिवेदी*! तथा विशेष अतिथि गण- सर्व श्री *आलोक दुबे* (भाजपा जिला अध्यक्ष), *श्रीमति नीता पटेरिया* (पूर्व सासंद एवं विधायक सिवनी), *पं श्री दिलीप तिवारी* (नवशक्ति पेट्रो), वरिष्ठ अधिवक्ता *श्री बैनीशंकर शर्मा*, भागवताचार्य *श्री बृज बिहारी अनिकेत कृष्ण शास्त्री जी*, पं श्री *गौरीशंकर तिवारी* (फॉरेस्ट), अधिवक्ता श्री *पंकज शर्मा* की वरद उपस्थिति में संपन्न हुआ।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए, पूज्य स्वामी श्री ने कहा कि ,भगवान भू पति और ब्राह्मण भूदेव हैं। भूदेव समस्त मानव जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। विनय और विवेक प्रधान ब्राह्मण, को विप्र कहा गया है। विप्र ,चराचर विश्व के कल्याण का बोध कराता है। इसलिए पेपर और गांव की रक्षा करने के लिए भगवान धरा धाम में अवतार लेते हैं!
स्वामी श्री ने कहा कि, “ब्राह्मण का धन, विद्या है, जिसके आगे स्वयं श्रीहरि नारायण भी नत मस्तक हैं। विनय और विवेक ही ब्राह्मण की पहचान हैं। वेद शास्त्रों की मान्यता से ही हम सनातनी हिन्दू कहलाते है। विश्व कल्याण की भावना से विश्व को धारण करने की जिम्मेदारी ब्राह्मणों पर है। ज्ञान हमारे मस्तक में है, इसलिये शिखा और सूत्र प्रत्येक ब्राह्मण को धारण करना चाहिए।
स्वामी श्री ने सावधान करते हुए कहा कि, “पाश्चात्य सभ्यता के दुष्प्रभाव और आचार विचार हीनता से बचना चाहिए। ब्राह्मणों को संगठित होकर भावी पीढ़ी को विरासत में, *विद्या और संस्कार की विरासत प्रदान करना चाहिए*।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य *जानकी वल्लभ मिश्र ने* अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि, *देव-वाणी संस्कृत के संवर्धन हेतू* यह आवश्यक है कि, महाराज श्री की जन्मभूमि *सिवनी धरा-धाम में संस्कृत महाविद्यालय* की स्थापना हो। आचार्य श्री आह्वान से प्रेरित होकर नगर के धर्मज्ञ श्रद्धालु जनों ने मंच से ही अपनी- अपनी ओर से *संस्कृत महाविद्यालय स्थापना के लिए संकल्प राशि की घोषणा किया*।
इस धर्म-सभा को श्री राजेश त्रिवेदी, पं श्री आलोक दुबे, श्रीमति नीता पटेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज *श्री भुवनेश्वर शुक्ला* तथा वृंदावन धाम से पधारे *श्री बृज बिहारी अनिकेत कृष्ण शास्त्री जी* ने भी संबोधित किया। धर्म सभा का सफल संचालन जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष *पंडित श्री ओम प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया*।
इस दिव्य समारोह में समाज के *प्रतिभावान छात्र-छात्राओं* तथा विभिन्न विधाओं में विशेष उपलब्धि अर्जित कर समाज एवं *जिले को गौरवान्वित करने वाले बालक बालिकाओं को सम्मानित किया* गया!
धर्म सभा एवं शोभायात्रा को सफल बनाने में, विशेष रूप से पं.राजेश त्रिवेदी, पं.भुवनेश्वर शुक्ला, पं.ओमप्रकाश तिवारी, पं.अजय मिश्रा, पं.विजय तिवारी, जिला महासचिव पं.*प्रशांत शुक्ला*, जिला कोषाध्यक्ष प. *प्रदीप तिवारी*पं. राजेन्द्र दुबे पं. राजेन्द्र शर्मा, शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार सम्मानित *श्री प्रमोद शर्मा प्रखर वरिष्ठ पत्रकार पं.ओम दुबे*, पं.*विद्याधर बाबा तिवारी*, *पं.अशोक तिवारी* (नगरअध्यक.),परशुराम वाहिनी जिला अध्यक्ष पं. *अखिलेश चंकी पांडे* , युवा शाखा जिला अध्यक्ष *डॉ संदीप उपाध्याय*, महामंत्री *पं.सूर्यकांत चतुर्वेदी* का विशेष प्रयास रहा!
एवं ,पं .राजेन्द्र तिवारी, (नगर अध्यक्ष छपारा),राघवेंद्र पाठक, पंडित नीरज दुबे, संतोष पुरोहित, उमेश उदेमिया, राकेश तिवारी, देवेन्द्र दीक्षित (कुरई), हीरा मणि दीक्षित, पंडित बी पी तिवारी, पंडित जुगल किशोर दुबे, पंडित विनोद मिश्रा, पंडित शिव कुमार तिवारी, पंडित निरंजन मिश्रा, पंडित विशाल तिवारी, पंडित तारा चंद दुबे, पंडित राधेश्याम दुबे ,पंडित सुभाष तिवारी, पंडित पप्पू पांडे, पंडित अशोक पांडे, पंडित विजय मिश्रा (परशुराम जी), डॉ दिनेश शर्मा, महिला शाखा जिला अध्यक्ष श्रीमति सरला उपाध्याय, संयोजिका द्वय श्रीमति गीता अवस्थी एवं श्रीमति सकुनतला तिवारी, महामंत्री श्रीमति अरविंदजा दुबे, नगर अध्यक्ष श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा, मंजुलता दुबे, सविता तिवारी, राजेश्वरी दुबे, नीतू दुबे, प्रतिभा तिवारी, शैल दुबे, साधना चतुर्वेदी, सुधा शुक्ला, शीला तिवारी, कविता शर्मा, सौरभ शुक्ला (जन अभियान), रैली प्रभारी मयूर दुबे, मयंक दुबे, अनुराग त्रिपाठी, संदीप दुबे, आनंद शर्मा, अभिषेक दुबे, विक्रांत दुबे, तरश्वी उपाध्याय, विनायक शर्मा, अमित पांडे (बंडोल), पार्षद गोलू शर्मा, बाबा पांडे, पीयूष दुबे, राहुल पांडे, अनूप मिश्रा, संजय शर्मा, आकाश मिश्रा, विशाल शुक्ला, ओम उपाध्याय, सुमित मिश्रा, संजय मिश्रा, संजय दुबे, राजा मिश्रा, विवेक मिश्रा, हरीश तिवारी, अनुराग उपाध्याय पं. नितिन कोनहेर पं. अशोक चौबे जी की विशेष उपस्थिति रही!
कार्यकारी अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शुक्ला द्वारा कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोगी रहे सभी विप्र जनों के प्रति आभार ज्ञापित किया।