एक पंख से उडऩा सम्भव नहीं :पूज्य सागर
शिलान्यास की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी: विधायक
अहिंसा कार के शिलान्यास में पहुंचे अतिथि

सिवनी यशो:- एक पैर से इन्सान तो चल सकता है मगर एक पंख से पक्षी उड़ नहीं सकत्ता, अगर राष्ट्र को आगे ले जाना है तो राजनीति में पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग जरूरी है, नगर मे अहिंसा व्दार का निर्माण हमारे नगर की संस्कृति का परिचायक है, आज अक्षय तृत्तीया का शुभ प्रसंग, ईदका पर्व और परशुराम जयन्ती इस बात की प्रतीक है कि यह नगर सद्भाव, स्नेह, प्रेम और करुणा का परिचायक है विधायक दिनेश राय, कांग्रेस के राजा बघेल, नपा अध्यक्ष शफीक खान पार्षद राजिक अकील ने इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए जो प्रयास किये है वह साधुवाद के पात्र है। उक्त उदगार आचार्य विद्यासागर महाराज के परम तपस्वी शिष्य पूज्य सागर महाराज ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हायर सेकेंडरी प्रांगण मे अहिंसा द्वार के उद्घाटन समारोह के अवसर पर व्यक्त किये।
ऐलक धैर्यसागर महाराज ने कहा कि आचार्य विधासगर महाराज की प्रेरणा से यह अहिंसा द्वार का निर्माण होने जा रहा है आचार्य श्री ने हर वर्ग के बीच रचनात्मक सोच के अनेको कार्य किये हैं जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
विधायक दिनेश राय ने अहिंसा व्दार पर अपनी बात रखते हुये कहा कि-लम्बे समय से यह कार्य होने की प्रतीक्षा थी लेकिन जब समय आता है तभी ऐसे योग बनते है महाराजश्री के योग निमित से यह कार्य होने जा रहा है इस द्वार के बनने के बाद यहाँ के लोग कार से लगी दुकानें नम्बर के आधार पर जानेगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल ने कहा कि समाज की युवा तरुणाई ने जो प्रयास किया और मुझसे सहयोग की आशा की है नगर पालिका और हमारी ओर से यह कार्य जल्द पूर्व हो इसका मिलकर प्रयास करेंगे। पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि आचार्य श्री ऐसे व्यक्तित्व के धनी है जिनके बारे में जितना लिखा जाये कम है। अगर माउण्ट एवरेस्ट की चोटी को कलम बनाकर आकाश को कागज बना दिया जाये और आचार्य श्री का गुणानुवाद किया जाये तब भी उनका पूर्ण व्यक्तित्त् नहीं लिखा जा सकता। आप एक समाज के नही जन जन के सन्त है और उनकी चर्चा से हर समाज को लाभ मिले ऐसी हम सबकी कामना रही है।
कार्यक्रम का संचालन पारस जैन ने किया शिलान्यास का सौभाग्य नीलेन्द्र जैन राजा जरी (पटेल) को प्राप्त हुआ साथ ही श्री श्वेताम्बर जैन संघ सिवनी के प्रकाश नाहटा संजय मालू सहित सेठ प्रभात कुमार आनन्द कुमार, मिलन वाइझल प्रफुल्ल जैन नरेन्द्र गोयल पवन दिवाकर सुरेन्द्र गोयल प्रभात गोयल, सुदर्शन राझल सुवोध बाझल आलोक जैन यशु जैन शानू जैन अशोक बाझल, संदीप बाझल, कमल बाझल विवेक बाझल विनोद जैन (विनय डेकोरेशन रीतेश जैन सहित मीडियाकर्मी हिमांशु कौशल, संतोष जैन (गजल) संजय जैन संजू सहित महिला मण्डल की सदस्यों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



