WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

छींदा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ मां दुर्गा विसर्जन समारोह

तीन स्थानों पर हुई देवी प्रतिमाओं की स्थापना, 5 अक्टूबर को होगा मां महाकाली का विसर्जन

Seoni 04 October 2025

केवलारी यशो :- सिवनी जिले की केवलारी तहसील के समीपस्थ ग्राम छींदा में शारदीय नवरात्र पर्व 2025 भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी तीन स्थानों पर मातारानी की स्थापना की गई — जिनमें प्रमुख रूप से बाजार चौक और पुलिस चौकी के सामने विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

छींदा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ मां दुर्गा विसर्जन समारोह - Seoni News

भक्तिभाव से हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

02 अक्टूबर को नवरात्रि के समापन उपरांत 3 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति और ग्रामवासियों ने माता रानी की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में पूरे ग्राम का भ्रमण कराया। ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों से गूंजते वातावरण में श्रद्धालुओं ने माता रानी को आभार और भावपूर्ण विदाई दी।
भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरी यह यात्रा देर शाम तक चली।

छींदा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ मां दुर्गा विसर्जन समारोह - Seoni News

5 अक्टूबर को होगा मां महाकाली का विसर्जन

ग्राम के सिद्ध स्थल गौठान मढ़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्थापित मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन 5 अक्टूबर 2025 को संपन्न होगा।
इस अवसर पर दुर्गा समिति, ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

पूरे नवरात्र में गूंजती रही भक्ति की स्वर-लहरियां

नवरात्र पर्व के दौरान ग्राम छींदा के दुर्गा मंदिर और खैरमाई मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
भक्तों ने मां जगदम्बा से अपने परिवार, ग्राम, समाज और राष्ट्र के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की।
पूरे ग्राम में इन नौ दिनों तक आस्था, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

प्रदीप राय, छींदा
संवाददाता 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!