क्राइमसिवनी

नवरात्रि पर्व में चाकू लेकर घूमने वाले दो युवक गिरफ्तार — डूंडासिवनी पुलिस की तत्परता से बड़ी कार्रवाई

काली चौक और मंडला रोड से दो चाकूबाज गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में डूंडासिवनी थाना टीम की त्वरित कार्रवाई

Seoni 04 October 2025

सिवनी यशो :- नवरात्रि पर्व के दौरान डूंडासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो खुलेआम चाकू लेकर घूम रहे थे और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा व सीएसपी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में की गई।

पहला मामला — काली चौक हनुमान व्यायामशाला के पास युवक गिरफ्तार

दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक काली चौक हनुमान व्यायामशाला के पास चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है.

थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और एमपीबी ऑफिस के सामने से युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 469/2025, धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला — मंडला रोड शराब दुकान के पास बटनदार चाकू सहित युवक गिरफ्तार

उसी दिन दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि मंडला रोड शराब दुकान के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिकमत अमली से गिरफ्तार किया और उसके पास से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया।
इस आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/2025, धारा 25 (1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी —

शुभम पिता राधेश्याम उड़के, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सागर, थाना बण्डोल, जिला सिवनी।

रघुवीर पिता रमेश बघेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मानेगांव, थाना डूंडासिवनी, जिला सिवनी।

जप्ती सामग्री —

शुभम के पास से बकानुमा चाकू

रघुवीर के पास से बटनदार धारदार चाकू

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम 

निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक रणजीत पटले, अमर उइके, अनुराग दुबे, नीतेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, विक्रम, हिमांशु साहू (रक्षा समिति) एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!