छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

दो दिवसीय आयुष्मान शिविर का आयोजन

नगरपालिका बालाघाट में प्रतिदिन बनाये जाते है आयुष्मान कार्ड

28 अप्रैल 2023
बालाघाट यशो:- संपूर्ण भारत में रूपये 5 लाख तक नि:शुल्क ईलाज की पात्रता रखने वाले शेष हितग्राहियों के आयुष्?मान कार्ड बनाने के लिए सहस्त्रबाहु एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में दो दिवसीय आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया है। जो 29 एवं 30 अप्रैल को गायखुरी स्थिति माध्यमिक शाला में आयोजित किया जावेगा। आयुष्मानकार्ड धारक, भारत के सभी शासकीय हास्पिटल एवं आयुष्मान भारत योजना में अधिकृत प्रायवेट हास्पिटल में अपना नि:शुल्क ईलाज करवा सकते है। हॉस्पिटल एवं बीमारी के ईलाज से संबंधित जानकारी आयुष्मान के हेल्प लाईन नंबर 14555 से प्राप्?त की जा सकती है। वेवसाईट www.ayushmanbharat.mp.gov.in के माध्यम से भी अपनी पात्रता एवं अन्य जानकारी देखी जा सकता है। यह कार्ड बनवाने के लिए परिवार समग्र आईडी एवं आधारकार्ड लाना अनिवार्य है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती सुरजीत ठाकुर एवं उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन द्वारा पात्र हितग्राहियों से शिविर में पहुंचकर कार्ड बनाने की अपील की गई है। नगरपालिका क्षेत्र बालाघाट में लगभग 40 प्रति?शत पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनना शेष है। जागरूकता अभाव में नि:शुल्क ईलाज की पात्रता रखते हुए भी हजारों रूपये खर्च करके ईलाज करवाते है। कार्ड बनाने के लिए सीएससी केन्द्र सर्च इंफोटेक बालाघाट द्वारा अपनी सेवाऐं प्रदान की जावेगी।
बालाघाट नगर में 5 प्रायवेट हास्पिटल अधिकृत है जिसमें फ्रेक्?चर संबंधित 4 हास्पटल निदान हॉस्पिटल गोंदियारोड, समाधान हास्?पिटल मेनरोड, सुश्रत हास्पिटल बैहररोड, गणपति मेमोरियल मयूर टाकीज के पीछे आयुष्मान योजना में अपनी सेवाऐं प्रदान कर रहे है एवं 1 सामान्य मेडीशनल उपचार के लिए आयुष्मान हास्पिटल भी आयुष्मान भारत योजना के लिए अधिकृत है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button