छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लाड़लियों को मुख्यमंत्री ने बना दिया लक्ष्मी – राकेश पाल

पढ़ाई की और विवाह की चिंता की दूर, उन्हें सशक्त बनाने अभिनव अभियान लाड़ली बहना योजना

सिवनी 03 मई 23

लाड़लियों को मुख्यमंत्री ने बना दिया लक्ष्मी - राकेश पाल - Seoni News

केवलारी यशो:- ”लाडली लक्ष्मी योजना” कार्यक्रम 2.0 के अंतर्गत “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का कार्यक्रम केवलारी विधानसभा मुख्यालय में 02 मई को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप केवलारी राकेश पाल सिंह शामिल हुए । केवलारी विधायक श्री पाल ने कार्यक्रम के पूर्व में माता सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उपस्थित कन्याओं लाड़ली लक्ष्मीयों का पूजन किया । इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के सीधी प्रसारण में लाड़ली लक्ष्मीयों के भविष्य के लिये बेहतर योजनाओं की घोषणा करते हुये कहा कि अब बेटियों की शिक्षा आई आई टी इंजीनियरिंग,मेडिकल,वकालत की फीस भी बेटियों के मामा जी की सरकार भरेंगी।अब बेटियों को अपनी पढ़ाई की चिंता नही करनी पड़ेगी।
इस कार्यक्रम में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के साथ किसान मोर्चा में जिला अध्यक्ष देवी सिंह बघेल, नगर परिषद केवलारी अध्यक्ष सुनीता बघेल, मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, नगर परिषद केवलारी उपाध्यक्ष शिव चौधरी,बाबूलाल जंघेला, नितिन बघेल,विनोद सिसोदिया,सतीश राय,भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ एवं महिला बाल विकास के अधिकारी आंगवाड़ी कार्यकत्र्ता एवं लाड़ली लक्ष्मीयाँ तथा उनकी माताएँ लाड़ली बहनाओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर केवलारी विधायक श्री पाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हर वर्ग की उन्नति के लिये बेहद संवेदनशील है परंतु महिला सशक्तिकरण और किसानों के लिये शिवराज सरकार ने जितनी कल्याणकारी योजनाएँ बनायी है उतनी देश के अन्य किसी भी राज्य में नहीं बनी है । लाड़ली लक्ष्मीयों के लिये शिवराज सरकार जन्म से लेकर पूरी बेहतर शिक्षा तक की जो सुविधाएँ दी रही है वह बच्चियों के बेहतर भविष्य का निर्माण कर रही है । आज हर क्षेत्र में बच्चियाँ अव्वल उपलब्धियाँ हासिल कर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रही है । वहीं हमारे मुख्यमंत्री जी ने उन्हें पढाई के साथ उनके विवाह और विवाह के बाद एक हजार प्रतिमाह देने की योजना प्रारंभ कर उन्हें सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है ।
विधायक श्री पाल ने इस अवसर पर उन लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण पत्र दिये जिनके जन्म के समय लाड़ली लक्ष्मी योजना का पंजीयन हुआ था और अब उनकी आयु 16 वर्ष हो गयी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button