सिवनी 02 मई 23
केवलारी यशो:- पिछले दिनों केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में अतिवर्षा और असमय ओला वृष्टि से किसानों की फसले बर्वाद हो गयी जिन्हें देखने और किसानों से प्रत्यक्ष भेंट करने केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी क्षेत्र के उगली के घूरवाड़ा,ढुटेरा,खैरी, मोहगांव,विभारी,सरेखा, चिखली आदि ग्रामो का दौर कर पीडि़त किसानों से खेतों में जाकर मुलाकात करउन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश की संवेदनशील शिवराज सरकार तक आप सभी की व्यथा से मैं अवगत करा चुका हूँ शीघ्र ही नुकसानी पर राहत प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । केवलारी विधायक श्री पाल के साथ इस अवसर पर राजस्व विभाग के आर. आई, एवं पटवारी उपस्थित थें जिन्हें श्री पाल ने निर्देशित किया कि जिन किसानों को क्षति हुई है उनकी नुकसानी का मानवीय आधार पर सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की चिंता की जाये ।



