छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षा बच्चों के बहुमुखी विकास में सहायक होना चाहिए – चुन्नीलाल बोपचे

 

(समर-कैंप मे हो रही है प्रेरणादायक कौशलात्मक गतिविधियों)

सिवनी 03 मई 2023
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय सिवनी में 01 मई से संचालित समर कैंप के तृतीय दिवस के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे ने कहा कि शिक्षा बच्चों की प्रतिभा का बहुमुखी विकास करने वाली होना चाहिए। प्रत्येक छात्र में अपनी व्यक्तिगत विशेषताएं और क्षमताएॅंशिक्षा बच्चों के बहुमुखी विकास में सहायक होना चाहिए - चुन्नीलाल बोपचे - Seoni News होती हैं। जिनका विकास करना शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए। इसके पूर्व समर कैंप के द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि डॉ. श्याम सिंह कुमरे (रिटा.कलेक्टर) ने समर कैंप को प्रेरक एवं उपलब्धिपूर्ण बताया। इस दस दिवसीय समर कैंप में Spoken English, Cursive writing, Computer रंगोली, मेंहदी, वैदिक गणित, चित्रकला, योग, मूर्तिकला एवं खेलकूद की अनेक गतिविधियों के माध्यम से सिवनी के विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 छात्रों का व्यक्तित्व विकास किया जा रहा है। शिविर व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, शिविर प्रभारी प्रकाश गुप्ता एवं सहायक नरेन्द्र चौरसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। शिविर के सफल संचालन में समस्त आचार्य परिवार का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button