WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सिवनी में छात्र जागरूकता अभियान — सोशल मीडिया सुरक्षा, संवाद और विश्वास पर दिया जोर

सरस्वती शिशु/उ.मा विद्यालय भैरोगंज में पुलिस प्रशासन ने मोबाइल, इंटरनेट और मानसिक सुरक्षा पर दी जरूरी सीख — छात्रों को संवाद और विश्वास की राह अपनाने का संदेश

Seoni 26 November 2025

सिवनी यशो:-  नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज सिवनी में थाना कोतवाली पुलिस प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत छात्र जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सोशल मीडिया सुरक्षा, मानसिक संतुलन बनाए रखने और संवाद के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र एवं पूजन-अर्चन के साथ हुई। विद्यालय व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी एवं प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा नगर निरीक्षक श्री सतीश तिवारी एवं उनके सहयोगी स्टाफ का तिलक, चंदन एवं पुष्पवंदन के साथ स्वागत किया गया।

छात्रों को मिला जीवन की बड़ी सीख

नगर निरीक्षक  सतीश तिवारी ने छात्रों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे-

Facebook,

Instagram,

WhatsApp आदि के सुरक्षित उपयोग पर मार्गदर्शन देते हुए कहा—

“सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें।
गलती होने पर उसे छिपाएं नहीं, बल्कि माता-पिता, परिजनों या विद्यालय प्रशासन को बताएं।
घबराहट में कोई गलत कदम न उठाएं, संवाद और विश्वास ही समाधान का मार्ग है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और बताया कि –

कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि उसका हल संवाद से न निकले।

कार्यशाला में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

आधुनिक लैब देखकर अभिभूत हुए अधिकारी

कार्यक्रम के बाद नगर निरीक्षक श्री तिवारी ने विद्यालय में हाल ही में निर्मित एस्ट्रो लैब,

ट्रिंकर लैब, STEM लैब एवं आधुनिक कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया और

प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की तकनीकी प्रगति की सराहना की।

विद्यालय का आभार

ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम के संचालनकर्ता प्रकाश गुप्ता रहे। अंत में प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा—

“छात्रों को इस प्रकार का व्यावहारिक मार्गदर्शन जीवनभर काम आता है। प्रशासन के सहयोग से यह अभियान सफल बना।”

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी  नरेन्द्र चौरसिया द्वारा दी गई।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B8%C3%8E%C2%B4%C2%B3%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=11/18/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!