सिवनीक्राइममध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार

कत्लखाना ले जाए जा रहे 36 मवेशी मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

 जबलपुर–नागपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया ट्रक, गौशाला में छुड़ाए गए सभी मवेशी

सिवनी, 14 नवंबर 2025।
सिवनी यशो – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में जिले में मवेशी तस्करी व अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में 36 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, जिन्हें अवैध रूप से कत्लखाना नागपुर ले जाया जा रहा था।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

गुरुवार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर की ओर से एक ट्रक में मवेशियों को भरकर कत्लखाने नागपुर भेजा जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही कोतवाली पुलिस ने नगझर बायपास पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रक चालक तेज गति से नागपुर रोड की ओर भागने लगा।

कोतवाली पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए छिंदवाड़ा रोड ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

ट्रक में मिली बर्बरता की तस्वीर

पीले तिरपाल से ढके ट्रक क्रमांक HR84-8920 के डाला में 36 मवेशियों को अत्यंत क्रूरता व अमानवीय तरीके सेぎसड़कर भरा गया था।
मौके पर पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं—

आरोपी

  1. सतीश सुडामे, पिता वेदपाल सुडामे, उम्र 38 वर्ष
     निवासी – काकडोली, थाना चरकीदादरी, जिला चरकीदादरी (हरियाणा)

  2. रईश कुरैशी, पिता बाबू कुरैशी, उम्र 40 वर्ष
     निवासी – ग्राम जैई, थाना भानपुर, जिला मेरठ (उ.प्र.)

  3. सादान खान, पिता शफीक खान, उम्र 19 वर्ष
     निवासी – कैदीपुरा, थाना बागपत, जिला बागपत (उ.प्र.)

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

जप्त संपत्ति

  • ट्रक क्रमांक HR84-8920 — कीमत लगभग 5,00,000 रुपये

  • 36 मवेशी — कीमत लगभग 1,40,000 रुपये

जप्त किए गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से दयोदय गौशाला में पहुंचाया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा—

  • निरीक्षक सतीश तिवारी

  • प्र.आर. मुकेश गोंडाने

  • आरक्षक प्रतीक बघेल

  • आरक्षक सिद्धार्थ दुबे

  • रत्नेश कुशवाहा

  • सतीश इनवाती

  • इरफान खान

  • एवं कोतवाली टीम के अन्य सदस्य

इन सभी के संयम, तत्परता और टीमवर्क से मवेशी तस्करों पर एक और प्रभावी प्रहार किया गया है।

https://www.patrika.com/alwar-news/cow-smugglers-became-active-at-night-in-alwar-animal-lovers-were-attacked-with-bottles-and-stones-19594277

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button