सिवनी 10 मई 2023
सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचारियों को लेकर सख्त दिख रहे हे और उनके द्वारा कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये परंतु सिवनी जनपद की ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचारियों की सक्रियता निरंतर बढ़ रही है और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद है । सिवनी जनपद की ग्राम पंचायत जैतपुर कलाँ में जिस तहर की भ्रष्ट गतिविधियाँ चल रही है उसकी जाँच ईमानदारी से करा ली जाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि भ्रष्टाचार के माध्यम से शासन की राशि की किस तरह होली खेली जा रही है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में जैतपुर कलाँ में ग्राम पंचायत के पंचों को बिना विश्वास में लिये एक क्रांक्रीट सड़क का निर्माण किया गया है जो निर्धारित मापदंड के विपरीत किया गया है दस लाख रूपये से निर्मित इस सड़क का निर्माण एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के द्वारा दबाव देकर किया गया है इस सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीण सवाल खड़े कर रहे हे और जनपद के एस डी ओ से मांग की जा रही है कि इस संड़क की गुणवत्ता की जाँच की जाये तथा गुणवत्ता विहिन सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जैतपुर कलाँ के सचिव पर अधिकारियों और राजनेताओं का इतना अनैतिक दबाव डाला जाता है कि उसे गलत बिलों का भुगतान करने के लिये सहमति देना पड़ती है और लगातार इस ग्राम पंचायत में जन सुविधाओं के नाम पर आर्थिक कदाचरण किया जा रहा है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के अंतर्गत पेयजल सप्लाई के लिये लगी मोटर बिगड़ जाने से जहाँ ग्राम पंचायत की सरपंच ने गांव की पेयजल सप्लाई कई दिन तक रोककर ग्रामीणो से पेयजल की राशि वसूली वहीं मोटर बनवाई का बिल 31 हजार भुगतान निकाला गया । ग्रामीणों और पंचों ने बताया कि ग्राम की जनता से जलकर की जो राशि वसूल की गयी है वह आज दिनंांक तक ग्राम पंचायत के खाते में जमा नहीं की गयी है । जानकार बताते है कि इतनी राशि में नई मोटर भी क्रय की जा सकती है । नल जल योजना के बाल्व बदलने के लिये भी मनमाने बिल निकाले गये है और ग्राम पंचायत में खली लूट की जा रही है । इसी प्रकार सिवनी से जैतपुर टेंकर लेजाने का भाड़ा ढाई हजार रूपये भुगतान करना ग्रामीण के गले नहीं उतर रहा है । ग्रामीण ने बताया कि बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन द्वारा ग्राम पंचायत को सांसद निधि से एक टेंकर दिया गया जिसे सिवनी से जैतपुर कलाँ ले जाया गया इसका भाड़ा ढाई हजार रूपये भुगतान किया गया ।
ग्राम पंचायत जैतपुर कलां से होकर विकास यात्रा पिछले दिनों निकली थी इस विकास यात्रा में ग्राम पंचायत द्वारा अतिथियों को स्वल्पाहार कराया इस स्वल्पाहार में आलो पोहा खिलाया गया था इसका भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा सत्तर हजार रूपये कराने की चर्चा ग्राम में चल रही है और ग्रामीण इसे अंधेरगर्दी की संज्ञाया दे रहे है । इसी प्रकार भूमिपूजन के लिये जो पत्थर लगाये जाते है वह अधिकतम 35 सौ रूपये के मिल जाते है परंतु जैतपुर ग्राम पंचायत में इन पत्थरों के भुगतान सात हजार होना बताया जा रहा है । ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की हदे पार की जा रही है और ग्रामीण चौक चौराहो पर ग्राम पंचायत में चलरही अनिमित्ताओं की चर्चा खुलकर कर रहे है ।



