सिवनीमध्यप्रदेश

फसल नुकसान के सर्वे के लिए कमेटी गठित, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने सांसद को सौंपा पत्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी की चर्चा; किसानों की मौजूदगी में होगा फसल क्षति का सर्वे

सिवनी में फसल नुकसान का सर्वे, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के निर्देश पर कमेटी गठित

Seoni, 26 September 2026
सिवनी यशो:- जिले में अतिवृष्टि, तेज हवा और आंधी-तूफान के कारण मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को हुए व्यापक नुकसान को लेकर प्रशासन ने सर्वे की कार्रवाई तेज कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय द्वारा मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को पत्र लिखकर किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने की मांग की गई थी। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों एवं अधिकारियों को शामिल कर सर्वे कमेटी गठित की है।

प्रदीप राय ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, अतिवृष्टि तथा तेज हवा-तूफान के कारण मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को पत्र सौंपकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने तथा पात्र किसानों को शासन की राहत एवं फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की थी।

सांसद के निर्देश के बाद प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय के अनुसार, किसानों की समस्या को लेकर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से चर्चा की गई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फसल क्षति के सर्वे के लिए अधिकारियों एवं किसानों को शामिल कर कमेटी गठित की है।

कमेटी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों को हुई वास्तविक क्षति का जायजा लिया जा रहा है। इससे खेतों में हुए नुकसान का मैदानी स्तर पर आकलन कर संबंधित किसानों को नियमानुसार राहत एवं फसल बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

प्रदीप राय ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने स्वयं भी फसल नुकसान से प्रभावित ग्राम सहजपुरी, खमरिया, चावरमारा, पलारी, डोकररांजी, कूचीवाड़ा, मैना पिपरिया एवं घंसौर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों को हुई क्षति का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा की।

दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि एसडीएम, उपसंचालक कृषि तथा फसल बीमा कंपनी के अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा ले रहे हैं। श्री राय ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सर्वे एवं किसानों को मिलने वाली राहत की प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने किसानों को फसल बीमा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1440047 पर संपर्क कर अपनी फसल क्षति की जानकारी देने के लिए भी कहा।

कन्हीवाड़ा मंडल के प्रभावित गांवों में भी पहुंची टीम

फसल नुकसान के जायजे के दौरान कन्हीवाड़ा मंडल के आंधी-तूफान से प्रभावित ग्राम जुरतारा, सहजपुरी, पिपरिया, खमरिया, चावरमारा सहित अन्य गांवों का भी दौरा किया गया। इस दौरान खेतों में मक्का की फसल को हुई क्षति का निरीक्षण किया गया और किसानों से उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी ली गई।

दौरे के दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री मनीष राय, कन्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार जांघेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वंद्व विजय ठाकुर, दिमाक चंद रहगड़ले, विवेक अवधवाल, किसान भारत भूषण ठाकुर, राजू ठाकुर, अज्जू ठाकुर, वकील ठाकुर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से भी की चर्चा, जताया आभार

प्रदीप राय ने बताया कि उन्होंने फसल नुकसान के विषय को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा की तथा पत्र के माध्यम से जिले में हुई फसल क्षति की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को समुचित क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा का लाभ दिलाने का आग्रह किया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विशेष रूप से मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दिए गए निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्वे कमेटी गठित की है।

उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा की कि प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य शीघ्र पूरा कर किसानों की वास्तविक क्षति का आकलन किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन की निर्धारित राहत एवं फसल बीमा का लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़े :-

‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य

आधी रात को आबकारी का छापा, 54 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन

खंडहर मकान में शराब का जखीरा! 42 पेटी, 362 लीटर माल जब्त; 02 अक्टूबर से पहले कोतवाली पुलिस का बड़ा वार

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mandla-mp-faggan-singh-kulaste-turn-down-offer-to-become-minister-in-narendra-modi-team-revealed-after-seven-days/articleshow/111050340.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!