क्राइमसिवनी

पुलिस ने 24 घंटे में मंदिर दानपेटी चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

दानपेटी, नगदी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त, तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

मंदिर दानपेटी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार

सिवनी यशो :- बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चुराई गई नगदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में जिले में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बरघाट पुलिस को यह सफलता मिली।

ग्रिल तोड़कर चोरी की गई थी दानपेटी

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को महामाया मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 03 बरघाट निवासी नेमीचंद सूर्यवंशी ने थाना बरघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली।

रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ग्रामवासियों की मदद, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्रामवासियों से मिली जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, नगद मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 विधिवत जब्त की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में—

  1. अविनाश काले उर्फ कालिया, पिता सुधाकर काले, उम्र 29 वर्ष, निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 02, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
  2. अजय वरकड़े, पिता रामसिंह वरकड़े, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र)।
  3. सुधाकर बट्टी, पिता नरेश, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट।

को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध नागपुर जिले में बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अन्य अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

दानपेटी, नगदी और स्कूटी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भगवा रंग की दानपेटी, नगद मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उनि राहुल काकोडिया, सउनि रामअवतार डहेरिया, प्रआर. 522 दीपक पंवार, प्रआर. 443 जयसिंह बघेल, आर. 741 संजू उड़के एवं आर. 846 अनिल मर्सकोले की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!