WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

सिवनी जिले को मिली 1145 मीट्रिक टन यूरिया की रैक

कृषि विभाग ने किया सत्यापन, सहकारी समितियों तक तत्काल परिवहन के निर्देश

Seoni 20 December 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार शनिवार को ब्रह्मपुत्र कंपनी की यूरिया उर्वरक रैक के माध्यम से 1145 मीट्रिक टन यूरिया सिवनी जिले के रैक पॉइंट पर प्राप्त हुआ।

उर्वरक की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के अधिकारियों ने रैक पॉइंट पर पहुंचकर सत्यापन कार्य किया। सत्यापन के उपरांत संबंधित परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्राप्त यूरिया का तत्काल परिवहन जिले की सहकारी समितियों एवं अन्य संबंधित विक्रय केंद्रों तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!