छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

400 बहनों के साथ नवनीत देखेंगे द केरला स्टोरी

सिवनी 16 मई 2023
सिवनी यशो:- भारत सहित पूरे विश्व मे चर्चा का विषय बनी हुई फिल्म का इन दिनों सिवनी के योगीराज सिनेमा में प्रशारण हो रहा है, फिल्म का विषय एक सामाजिक मुद्दा है, जिसे देखने के लिये बडी तादाद में महिला पुरुष व युवा अपने परिवार सहित देखने पहुंच रहे है। इसी फिल्म को स्वयं के व्यय पर दिखाने का अभिनव प्रयास नगर के युवा व्यवसायी व हिन्दू विचार धारा के समर्थक नवीनत अग्रवाल ने करते हुए आगामी 16 मई को 400 माता, बहिनों के साथ केरला स्टोरी देखने पहुंचेगें।
नवीनत अग्रवाल ने बताया कि 16 मई की दोपहर 3 से 6 के शो की 400 टिकट उनके द्वारा खरीदी गई है, जिनके माध्यम से नगर के विभिन्न वार्डो में निवासरत युवतियों व महिलाओं को फिल्म मुफ्त में दिखाई जाएगी। नवनीत ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को परिवार सहित देखने का अनुरोध किया है ताकि नव युवतियों को शिक्षा मिल सके कि कैसे झूठे प्यार के नाम कोई उनका जीवन बर्बाद कर देता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button