छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत बनाएं – विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल के शाहपुरा में बूथ विजय संकल्प अभियान को किया संबोधित

 

कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत बनाएं - विष्णुदत्त शर्मा - Seoni News
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोडऩे का काम करेंगे। इस अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविवार को भोपाल जिले के शाहपुरा में वार्ड क्रमांक 48 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व में श्री शर्मा ने शाहपुरा स्थित राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन सहस्त्रबाहु मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि व खुशहाली की कामना की।

सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र

कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत बनाएं - विष्णुदत्त शर्मा - Seoni News

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर गरीब को लाभ देने का काम करते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। कार्यकर्ताओं की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ÓÓसबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वासÓÓ के मूलमंत्र के साथ काम कर रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार को 5 लाख तक का फ्री इलाज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। आजादी के 75 वर्षों तक यह चिंता किसी राजनीतिक दल ने नहीं की। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक घर में एक नहीं अनेंकों योजानाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से कोई गरीब वंचित है तो मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति, पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के सदस्य उन्हें लाभ दिलाने का काम करें।

कांग्रेस का काम झूठ बोलना और भ्रम फैलाना

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में महिलाओं की सूध नहीं ली, अब 1500 रूपए देने का झूठ और भ्रम फैला रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजिंसह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लाडली बहनों के खाते में 1000 रूपए डालेगी। आगामी 1 तारीख से बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जिस बहन को एक हजार मिलेंगे, उन्हें स्वीकृति पत्र देकर भाजपा सरकार की योजनाओं को विस्तार से बतायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि 22 प्रकार के करणीय कार्यों को बूथ पर निरंतर करना है। बूथ के नवमतदाताओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रमुखों से मिलकर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराना बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। श्री शर्मा ने कहा कि 80 वर्ष के नागरिकों को घर से ही वोट डालने का अधिकार है, ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला महामंत्री रविंद्र यति, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, मंडल महामंत्री अभिषेक पुरोहित सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!