सिवनी 16 मई 2023
मंडला यशो:- युवाओं के लिए प्रेरणादायी फिल्म द केरला स्टोरी को पूज्य सिंधी पंचायत मंडला ने सामाजिक युवाओं जिसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष तक की बहनों, विवाहित महिलाओं को यह फिल्म स्थानीय थियेटर में नि:शुल्क दिखाई गई। वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि युवा पीढ़ी की राह विचलित होती जा रही है एवं कई बार ये समाज और परिवार के विरूद्ध निर्णय लेते हैं जिसका दुष्परिणाम बुद्धिजीवी सामाजिक जन समझ रहा है, इसमें युवा पीढ़ी को वर्तमान भटकाव के परिदृश्य से सतर्क रहने के उद्देश्य, संस्कारित जीवन जीने तथा परिवारिक-सामाजिक दायित्व के अधीन जीवन जीने का फिल्मांकन किया गया है, काफी शहरों पर युवा वर्ग के साथ तरह तरह की अप्रिय घटना हुई हैं जिनको देखते हुए सभी को सतर्क करने की भावना से प्रेरित होकर सामाजिक जनों को यह फिल्म दिखाई गई और उनसे जागरूक रहने की अपेक्षा की गई। इस दौरान बङी संख्या में युवा उपस्थित रहे।




