मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विशेष DLCC बैठक सम्पन्न, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की गहन समीक्षा

Seoni DLCC meeting के अंतर्गत कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।

[ez-toc]

सिवनी यशो:- | कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 02 मार्च 2026 को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में विशेष डीएलसीसी (जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

seoni-dlcc-meeting-collector-sheetla-patle
कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष DLCC बैठक

बैठक में स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले क्रेडिट लिंकेज (CCL) की समीक्षा करते हुए एसआरएलएम अंतर्गत अधिकाधिक समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

उद्यानिकी विभाग अंतर्गत PMFME योजना, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन ऋण एवं मत्स्य केसीसी, पशुपालन विभाग की डेयरी केसीसी एवं डॉ. भीमराव कामधेनु योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आदिवासी एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बिरसा मुंडा रोजगार योजना, डॉ. टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की समीक्षा की गई। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों एवं बैंकर्स को योजनावार लंबित प्रकरणों में त्वरित स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Seoni DLCC meeting में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की गई। बैंकर्स से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई तथा‌ समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस Seoni DLCC meeting में सभी विभागों एवं बैंकर्स को निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3%C2%B0%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=01/05/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button