मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की समीक्षा बैठक ली, विभागों को दिए विशेष निर्देश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने बुधवार को जिला कार्यालय में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागवार कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री जैन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जनहितकारी योजनाओं को भी जोड़ा गया है ताकि इसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुँचे।

स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर के निर्देश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान अवधि के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर तथा विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग में बच्चों की सहभागिता और प्रतियोगिताएँ

शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी से वृक्षारोपण, स्वच्छता विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कबाड़ से जुगाड़ आधारित गतिविधियाँ और स्कूलों में पोषण वाटिका बनाने पर भी बल दिया गया।

खेल विभाग द्वारा स्वच्छता मैराथन का आयोजन

जिला खेल अधिकारी को खिलाड़ियों और युवाओं की सहभागिता से स्वच्छता मैराथन आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।

सहकारिता और उद्यानिकी विभाग के लिए विशेष कार्य

सहकारिता विभाग को किसानों को केसीसी कार्ड का वितरण, जबकि उद्यानिकी विभाग को किसानों का पंजीयन और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी दी गई।

जनजातीय कार्य विभाग: छात्रवृत्ति और योजनाओं का लाभ

जनजातीय कार्य विभाग को छात्रवृत्ति वितरण एवं अन्य शैक्षिक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने को कहा गया।

नगर पालिका को साफ-सफाई और वृक्षारोपण का जिम्मा

नगर पालिका को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने और प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए।

श्रम विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की भूमिका

श्रम विभाग को संबल योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने,

जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नल-जल योजनाओं,

हैंडपंपों की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित करते हुए

स्कूलों और आंगनबाड़ियों में सुगम पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी विभागों से गंभीरता और समन्वय की अपेक्षा की

कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि-

सभी विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गंभीरता और समन्वय के साथ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें,

ताकि जिले में स्वच्छता और जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुँच सके।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B9%C2%B1%C2%B0%C3%8E%C2%B4%C2%B1%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=09/10/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!