WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
व्यापारमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ओमकला केंद्र में डिप्लोमा वितरण समारोह

सिवनी यशो:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के राजश्री पैलेस में ओमकला केंद्र द्वारा भव्य डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।

ओमकला केंद्र डिप्लोमा वितरण समारोह सिवनी महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिवनी के राजश्री पैलेस में ओमकला केंद्र द्वारा आयोजित डिप्लोमा वितरण समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करते अतिथि

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कटनी संगठन प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला मंत्री तरुण मुनिया टांक, आईटी जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की क्षमता से देश गौरवान्वित – विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनकी क्षमता और प्रतिभा से देश गौरवान्वित है। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव वंदनीय स्थान प्राप्त है।

उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का स्वावलंबन ही एक सशक्त समाज की मजबूत आधारशिला है। ओमकला केंद्र द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना सराहनीय पहल है।

ओमकला केंद्र डिप्लोमा वितरण समारोह सिवनी महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिवनी के राजश्री पैलेस में ओमकला केंद्र द्वारा आयोजित डिप्लोमा वितरण समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करते अतिथि

इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाली प्रशिक्षणार्थियों को अपने करकमलों से डिप्लोमा प्रमाणपत्र प्रदान किए।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय प्रयास – मीना बिसेन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओमकला केंद्र महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

यह प्रशिक्षण मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके व्यवहारिक जीवन में भी उपयोगी साबित हो रहा है।

परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – नीता पटेरिया

पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और परिवार के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं परिवारों में संस्कार देने वाली प्रमुख शक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि एक-एक परिवार से समाज और देश का निर्माण होता है, इसलिए परिवारों में अच्छे संस्कार देना महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने आधुनिकता की अंधी दौड़ में अपने सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की भी बात कही।

ओमकला केंद्र डिप्लोमा वितरण समारोह सिवनी महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिवनी के राजश्री पैलेस में ओमकला केंद्र द्वारा आयोजित डिप्लोमा वितरण समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करते अतिथि

आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार कर रहा ओमकला केंद्र

पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन ने ओमकला केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था और सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

24 वर्षों से महिलाओं को दे रहा कौशल प्रशिक्षण

कार्यक्रम में प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि ओमकला केंद्र पिछले 24 वर्षों से बिना शासकीय सहायता के अल्प शुल्क में नवयुवतियों को सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ओमकला केंद्र के संचालक हरिओम सोनी ने किया। इस अवसर पर 500 से अधिक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!