ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रंग पंचमी पर नंदिकेश्वर धाम में गुलाल और फूलों की होली, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
सिवनी, 8 मार्च 2026
सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ नंदिकेश्वर धाम स्थित श्री परशुराम भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी की उपस्थिति में समाजजनों ने एक-दूसरे को तिलक वंदन कर एवं मिष्ठान खिलाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए सभी ने पारंपरिक उल्लास के साथ पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ आनंदपूर्वक समापन किया गया।

इस अवसर पर दिलीप तिवारी, अजय मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, भुवनेश्वर शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, जुगल किशोर दुबे, अशोक मिश्रा, विजय तिवारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी, अशोक पांडे, श्यामसुंदर पांडे, ताराचंद दुबे, विनोद मिश्रा, अवधेश “पिंकी” त्रिवेदी, अखिलेश पांडे (जिला अध्यक्ष युवा शाखा), सूर्यकांत चतुर्वेदी (जिला अध्यक्ष परशुराम वाहिनी), ऋषभ शर्मा (सीए), विक्रांत दुबे, कपिल पांडे, पप्पू पांडे, मयूर दुबे, संतोष अवस्थी, बबलू अवस्थी, अखिल मिश्रा, संदीप उपाध्याय, अमित पांडे, अशोक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान श्रीमती अरविंदजा दुबे (जिला अध्यक्ष महिला शाखा), श्रीमती मीनाक्षी तिवारी, गीता अवस्थी, नीतू मिश्रा, सुधा शुक्ला, शैल दुबे, मंजूलता दुबे, पद्मा मिश्रा, प्रतिभा तिवारी, मंजू अवस्थी, आरुणी दीक्षित सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।




