धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

“जय श्री राम” से गूंजा सिवनी जिला, रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद से भक्तिमय हुआ माहौल

ढोल-नगाड़ों की गूंज, जय श्री राम के नारे और श्रद्धा का सागर…
रामनवमी पर सिवनी जिले का हर शहर और गांव पूरी तरह राममय नजर आया।

रामनवमी सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब
रामनवमी 2026: सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

Seoni 27 March 2026
सिवनी यशो:- रामनवमी के पावन अवसर पर जिले भर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।

शुक्रवारी स्थित प्रतिष्ठित श्रीराम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान और संगीतमय भजनों के बीच मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

रामनवमी सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब
रामनवमी 2026: सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

निकली भव्य शोभायात्रा, शहर बना राममय

दोपहर बाद श्रीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

रामनवमी सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब
रामनवमी 2026: सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

लखनादौन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

लखनादौन में भी रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष सजावट, आकर्षक श्रृंगार और भव्य आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 घंसौर में ऐतिहासिक बनी शोभायात्रा

घंसौर में इस बार रामनवमी का आयोजन ऐतिहासिक बन गया। प्राचीन श्रीराम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर 12 बजे जैसे ही जन्मोत्सव का समय हुआ, पूरा नगर “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।

रामनवमी सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब
रामनवमी 2026: सिवनी में गूंजे जय श्री राम, भव्य शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब

 झांकियों और भजनों ने मोहा मन

शाम को निकली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

 जगह-जगह हुआ स्वागत और प्रसाद वितरण

नगरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण और आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को और भव्य बना दिया।

https://www.aajtak.in/religion/news/story/ram-navami-2026-know-shubh-muhurat-puja-ki-vidhi-mantra-aarti-chaitra-navratri-tvisg-dskc-2507245-2026-03-27

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button