सिवनीमध्यप्रदेश

शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग: 12 मकान जलकर राख, गांव में मची चीख-पुकार

विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे, तत्काल मदद के निर्देश

सिवनी आग हादसा बलारपुर

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलारपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव के करीब 12 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भीषण थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। 12 परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं, वहीं पुरुष राख में अपनी जिंदगी तलाशते दिखे।

‌ सिवनी आग हादसा बलारपुर गांव सिवनी में भीषण आग के बाद जले हुए मकानों का दृश्य, 12 घर शॉर्ट सर्किट से जलकर राख
सिवनी में भीषण आग: 12 घर जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से हादसा | सिस्टम पर सवाल

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक मकान में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

 दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक 12 मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

बलारपुर गांव सिवनी में भीषण आग के बाद जले हुए मकानों का दृश्य, 12 घर शॉर्ट सर्किट से जलकर राख
सिवनी में भीषण आग: 12 घर जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से हादसा | सिस्टम पर सवाल

प्रशासनिक अमला मौके पर, नुकसान का आंकलन जारी

घटना स्थल पर बंडोल थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला, तहसीलदार सिवनी सुधीर चौधरी सहित राजस्व एवं पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन किया जा रहा है।

 विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे, तत्काल मदद के निर्देश

सिवनी आग हादसा बलारपुर घटना की सूचना मिलते ही सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आवश्यकता अनुसार तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई।

  • प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सर्वे के निर्देश
  • अधिकतम राहत राशि दिलाने के निर्देश
  • हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने पर जोर

12 परिवार बेघर, दहशत में पूरा गांव

इस भीषण अग्निकांड ने 12 परिवारों को बेघर कर दिया है। लोगों के सामने अब रहने और जीवन फिर से शुरू करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए किसी बड़े हादसे से कम नहीं मानी जा रही है।

सिवनी आग हादसा बलारपुर बड़े सवाल

  • क्या बिजली व्यवस्था की लापरवाही से हुआ हादसा?
  • क्या समय रहते बचाव होता तो नुकसान कम हो सकता था?
  • पीड़ितों को कब तक मिलेगी पूरी राहत?

https://www.google.com/amp/s/www.livemint.com/hindi/news/noida-fire-break-out-at-vishal-mega-mart-store-in-sector-76-noida/amp-241774604216474.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button