सिवनी
केवलारी के पांजरा गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक
दोपहर 1:30 बजे लगी आग से गांव में मचा हड़कंप, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
सिवनी यशो :-विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांजरा में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान धू-धू कर जल गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांजरा गांव निवासी मूलचंद दुबे पिता स्व. श्री मनराखन दुबे के घर में यह हादसा हुआ।
आग की लपटें और धुआं जब छत से बाहर निकलता दिखाई दिया, तब आसपास के लोगों ने घर को जलते देखा और तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
घटना की सूचना केवलारी फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है।



