सिवनीमध्यप्रदेश

तालाब निर्माण में ‘घोटाले’ की बू! घटिया सामग्री और तकनीकी लापरवाही के आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

बघोड़ी-कातलबोड़ी में निर्माणाधीन तालाब पर उठे सवाल—ग्रामीण बोले: “मानक ताक पर, भ्रष्टाचार हावी”

ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण घोटाला आरोप, claim investigation

Seoni 10 April 2026

सिवनी  यशो: – जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत ग्राम बघोड़ी (कातलबोड़ी) में निर्माणाधीन तालाब कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीण अनुसुइया/परसराम सनोड़िया ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मानकों की अनदेखी, घटिया निर्माण का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि तालाब निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है, जबकि संबंधित विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

नींव से लेकर कंक्रीट तक में गड़बड़ी

  • तालाब के बेस्ट वियर (Best Weir) में नींव की खुदाई मानक के अनुसार नहीं की गई
  • कंक्रीट में सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है
  • निर्माण में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है
  • कंक्रीट के बीच बड़े-बड़े पत्थर (10-12) डाले जा रहे हैं
  • घटिया रेत और मिट्टी युक्त सामग्री का उपयोग

गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण सामग्री को रेत से ढककर अनियमित तरीके से उपयोग किया जा रहा है, जिससे पूरे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इससे भविष्य में तालाब के कमजोर होने और नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन से की गई ये मांगें

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि—

  • निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
  • वर्तमान कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए
  • तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में दोबारा मानक अनुसार निर्माण कराया जाए

जवाब का इंतजार

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button