गौमाता राज्यमाता गुजरात सरकार के लिए शंकराचार्य का बड़ा संदेश
गुजरात | विशेष संवाददाता | Updated: 2026
गुजरात के साबरकांठा जिले के ग्राम मुडेटी (इडर) में आयोजित वेद संस्कृत महाविद्यालय के नूतन संकुल उद्घाटन समारोह के दौरान पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने एक महत्वपूर्ण और चर्चित सुझाव दिया। उन्होंने गौमाता राज्यमाता गुजरात सरकार को सुझाव दिया और कहा कि राज्य में गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा प्रदान किया जाए।