लखनादौन की बेटी मैथिली अग्रवाल ने रचा इतिहास, 10वीं में 98.4% के साथ प्रदेश में 8वां स्थान
बिना कोचिंग स्वअध्ययन से हासिल की सफलता, डॉक्टर बनने का है सपना
मैथिली अग्रवाल लखनादौन 10वीं टॉपर MP टॉपर, 98.4% के साथ 8वां स्थान
लखनादौन यशो :- नगर की होनहार बेटी मैथिली महिमा अग्रवाल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।
भगत सिंह वार्ड क्रमांक 12 निवासी भाजपा नेता मुकेश अग्रवाल की सुपुत्री मैथिली, रमेश प्रसाद अग्रवाल की नातिन हैं। उनकी माता श्रीमती अपराजिता (रीतू) अग्रवाल हैं। मैथिली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
मैथिली ने The Royal Heritage High School, Lakhnadon में अध्ययन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के केवल स्वअध्ययन (Self Study) के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
डॉक्टर बनने का लक्ष्य
मैथिली का सपना भविष्य में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर एक सफल डॉक्टर बनना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, वार्डवासियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- 98.4% अंक के साथ प्रदेश में 8वां स्थान
- बिना कोचिंग स्वअध्ययन से सफलता
- लखनादौन नगर का बढ़ाया गौरव
- भविष्य में डॉक्टर बनने का लक्ष्य





