सिवनी 01 जून 2023
सिवनी यशो:- गुरूवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता गजेन्द्र भगत का निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम गुदमा में किया गया । स्वर्गीय भगत भाजपा के बड़े ही निष्ठावान कार्यकत्र्ता रहे है आप अनेक संगठनात्मक पदों पर लंबे समय तक कार्य करते रहे है इसके साथ डाक्टर ढालसिंह बिसेन के विधायक कार्यकाल में बरघाट विधानसभा में विधायक प्रतिनिधि का कार्य भी कुशलता पूर्वक किया श्री भगत का सरल सौम्य स्वाभाव के धनी व्यक्ति होने के साथ गलत कामों का हमेशा मुखर विरोध करने वाले रहे है । उनके विरोध का सामना उनके सगे संबंधियों को भी अनेक बार करना पड़ा । श्री भगत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मामा है ।
भाजपा के साथ ही अधिवक्ता साथियों ने भी उनके निधन शोक संवेदनाएँ व्यक्त की । स्वर्गीय भगत की अंतिम यात्रा में अनेक भाजपा के नेता, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुये । श्री भगत का निधन भाजपा के लिये अपूर्णिय क्षति है उनके दुखद निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन बरघाट विधायक राकेश पाल सिंह सहित समस्त नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने उनकी आत्मशांति की कामना करते हुये परिजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है ।





